तीसरे दिन भी नहीं आया पेट्रोल-डीजल
भानुप्रतापपुर | नगरमें तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। पेट्रोल नहीं मिलने से वाहन मालिक परेशान हैं और उन्हें जरूरी कामों पर जाने में भी परेशानी हो रही है। चार पहिये वाहन मालिक भी परेशान हैं। डीजल नहीं मिलने से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि पेटोल पंप में अति आवश्यक पुलिस, महतारी, 108 को पेट्रोल, डीजल दिया जा रहा है। कोयलीबेडा से आए शिक्षक फिलमोन खलखो ने बताया कि आज 12 बजे कांकेर में डीएड परीक्षा है, लेकिन पेट्रोल नही मिलने से परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकता हूं। शिक्षक धरमूराम कोरेटी कोयलीबेड़ा, हेमलता, शिवनाथ कल्लो, श्यामसिंग नेगी, नारायण कवाची का कहना था कि पेट्रोल नहीं मिलने से बस एवं लिफ्ट लेकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कोठरी पंप संचालक अनंत कोठारी ने अनुमान से बताया कि शाम तक पेट्रोल डीजल आने की संभावना है।