अफजल का बरसी मनाने पर भड़के शिवसैनिक
भानुप्रतापपुर| शिवसेना युवा सेना की ओर से जेएनयू दिल्ली में कथित बुद्धिजीवी छात्र नेताओं की ओर से आतंकवादी अफजल गुरु व मकबूल भट्ट की बरसी मनाने पर देशद्रोही गतिविधियां चलाने के विरोध में मेन चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक नुक्कड़ सभा की। इसमें कहा देश में कुछ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश पर हमला करने वाले आतंकवादियों की बरसी मनाकर करोड़ों देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। वोटों के तुष्टीकरण के चलते कांग्रेस एवं वामपंथी पार्टियां विलाप करने में लग गई है। इस दौरान जिला प्रमुख चंद्रमौली मिश्र, निर्मल तेता, संजू नेताम, राजेश गावड़े, सुनील धु्रव, श्यामलाल गावड़े, अनिल कोरेटी आदि उपस्थित थे।