पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षमा याचना के लिए हुआ मिलन समारोह

क्षमा याचना के लिए हुआ मिलन समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर

ग्राम संबलपुर में जैन संप्रदाय की परंपरानुसार व्यक्ति मृत्यु पूर्व समाज एवं अन्य लोगों से क्षमा याचना के लिए मिलन समारोह आयोजित किया गया। जीव राशि क्षमा याचना पर्व जैन संप्रदाय का महत्वपूर्ण परंपरा है। इसके तहत मृत्यु पूर्व ही अपने माता-पिता के नाम क्षमा याचना भोज का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत संबलपुर के भीखमचंद संचेती एवं उनकी धर्म सहायिका मोहनी देवी के नाम पर क्षमा याचना मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रकाशचंद्र, भंवरलाल एवं केवलचंद संचेती सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

भानुप्रतापपुर| क्षमा याचना समारोह का हुआ आयोजन।

खबरें और भी हैं...