पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना रोकने पुल के पहले बनाया गया ब्रेकर

दुर्घटना रोकने पुल के पहले बनाया गया ब्रेकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी पुल में रेलिंग नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर कांकेर भास्कर में 3 फरवरी को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल के पहले ब्रेकर कर वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने का प्रयास किया गया है। विभाग द्वारा सबमर्सिबल पुल होने की वजह से रेलिंग लगाए जाने पर असमर्थता जताई जा रही थी। विभाग द्वारा वाहनों की गति पर नियंत्रण करने व दुर्घटना टालने के लिए पुल के दोनों ओर ब्रेकर का निर्माण कराकर संकेत लगाया गया है।

भानुप्रतापपुर| दुर्घटना रोकने बनाया गया ब्रेकर।

ब्रेकर बनवा दिया गया है
सबमर्सिबल पुल है। अधिक बाढ़ होने पर पानी पुल से ऊपर बहता है। इससे कारण ऐसे पुलों पर रेलिंग बनाना संभव नहीं है। हादसे न हो इसके लिए पुल के दोनों ओर ब्रेकर बनाकर संकेत लगाया गया है। महेंद्र कश्यप, एसडीओ पीडब्ल्यूडी भानुप्रतापपुर

3 फरवरी को प्रकाशित खबर।

खबरें और भी हैं...