पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई रखनी है तो शुरुआत स्वयं से करें

सफाई रखनी है तो शुरुआत स्वयं से करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक भीरागांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत, सुंदर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल थे।

उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर स्वच्छता पर प्रायोगिक तौर पर सवाल पूछे और छात्रों से जवाब लेकर कहा इसकी स्वयं से शुरुआत करने की जरूरत है। शौचालय की उपयोगिता पर कहा कि बच्चे अपने घर जाकर पालकों को घर में शौचालय बनाने अपील करें। इस दौरान सरपंच बेबी गावड़े, स्वदेश रंजन गुहा, सरपंच सुखरंजन धाकड़े आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्राचार्य एनएस गावरे और संचालन निरंकार श्रीवास्तव ने किया।

टाइम मैनेजमेंट जरूरी
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा सफलता के लिए समयबद्ध कार्यक्रम आवश्यक है। पढ़ाई का कोई शार्टकट नहीं है और दुनिया में यह कोई नहीं कह सकता कि 8 या 10 घंटे पढ़ाई करने से ही सफलता प्राप्त होगी। 11 वीं के छात्र हिमालय ने एसडीएम से पूछा आप साइंस सेे पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षा में कला के विषय क्यों लिया। इस पर एसडीएम ने कहा विज्ञान का विद्यार्थी भी किसी भी विषय पर पूरी पकड़ रखता है और कला विषय में रुचि है। छात्रा भानुप्रिया जैन ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए कितने घंटे पढाई करने की सवाल किया। एसडीएम ने कहा इसके लिए पढ़ाई घंटों से नहीं, जिस समय आप पढ़ रहे हो उस समय सिर्फ पढ़ाई को और कोई दूसरा ध्यान न हो और इसके लिए टाइम मैनेजमेंंट बहुत जरूरी है।

भानुप्रतापपुर| कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एसडीएम से पूछे प्रश्न।

अपील
खबरें और भी हैं...