छात्रों को खिलाई कृमि की दवा, बचाव के उपाय बताए
भास्कर न्यूज| कांकेर/दुर्गूकोंदल
प्रदेश समेत पूरे जिले में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। इस दौरान 6 से 19 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों व शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं के माध्यम से कृमि की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग लगा रहा। पालक भी दिन भर बच्चों को कृमि की दवा खिलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में पहुंचते नजर आए।
हायरसेकंडरी स्कूल व बालक माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल में बुधवार को कृमि दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को कृमि की दवाई खिलाकर कृमि रोग के बारे मेंं जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय बताए गए।
डॉ. कमलकांत हथगिया ने बताया पेट संबंधी कृमि के कीड़े दवा के सेवन से नष्ट हो जाएंगे। कीड़े के मरने के बाद पेट स्वत: ही सभी रोगों से मुक्त हो जाता है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार पोयाम, बीईओ लखनलाल धनेलिया, प्रभारी प्राचार्य एसडी दास, मनीष गौतम, सगराम कल्लो, गजेन्द्र टांडिया, अक्षय नायक अजय नेताम, प्रमिता साहा आदि उपस्थित थे।
रैली निकाल लोगों को दवा खाने जागरूक किया
पखांजुर | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। अभियान को सफल बनाने शाला के बच्चों ने गांव में रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुनादी कराई गई थी, जिससे कोई बच्चा इस अभियान से छूट न पाए। बुधवार को छुटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। सांसद ग्राम छोटे कापसी में जिला नोडल अधिकारी एमएल साहू की उपस्थिति में बच्चों को गोली खिलाई गई। विधायक आदर्श ग्राम एसेबेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला माटोली में भी दवा खिलाई गई। दवा खिलाए जाने के दौरान बीएमओ डॉ. एनआर नवरतन ने बच्चों व शिक्षकों को कृमि से होने वाले नुकसान व लक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रामसिंह ठाकुर, बीईओ देव कुमार शील, एबीईओ प्रकाश पोद्दार शाला के प्राचार्य व स्टाफ उपस्थित थे।
भानुप्रतापपुर में रैली निकाली, बच्चों को खिलाई दवा
भानुप्रतापपुर | उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर के छात्र-छात्राएं द्वारा 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान 6 से 19 वर्ष की बच्चों को अनिवार्य रूप से खिलाई की अपील की। इस दौरान बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई।
कृमि दिवस