पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कला जत्था करेगी योजनाओं का प्रचार

कला जत्था करेगी योजनाओं का प्रचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए 11 से 20 फरवरी तक कला जत्था के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कला जत्था हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 व 3 से 5 बजे तक सातों विकासखंड़ों के विभिन्न गांवों में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे। 11 फरवरी को दुर्गूकोंदल के ग्राम कोंडे, दुर्गूकोंदल, 12 फरवरी को कोयलीबेड़ा के ग्राम छोटे कापसी, पखांजुर, 13 फरवरी को अंतागढ़ के ग्राम पोडगांव, मासबरस, 14 फरवरी को भानुप्रतापपुर के ग्राम आसुलखार, भानबेड़ा, हाटकर्रा, कोरर में कार्यक्रम किया जाएगा।

16 फरवरी को कांकेर के ग्राम कोदागांव, धनेलीकन्हार। 17 फरवरी को कांकेर के ग्राम नवागांव,चारामा के ग्राम जैसाकर्रा, 18 फरवरी को चारामा के ग्राम तारसगांव, ग्राम चिनौरी, 19 फरवरी को नरहरपुर के ग्राम जामगांव, दुधावा व 20 फरवरी को सरोना, मुड़पार में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

खबरें और भी हैं...