पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिवनी नेड़गांव सड़क पर चलना हुआ दूभर

सिवनी-नेड़गांव सड़क पर चलना हुआ दूभर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

ग्राम सिवनी से नेड़गांव सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। 4 किमी लंबी इस सड़क से गिट्टी, बोल्डर बाहर आ गए हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वहीं बड़े-बड़े बोल्डर से वाहन व साइकिल इससे खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क गिट्टी व मुरूम डालकर 10 साल पहले बनाया गया था। बनने के बाद से अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है। विभाग की ओर से सड़क बनने के बाद से एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। सड़क पर गड्ढों से वाहन, साइकल हमेशा पंचर हो जाते हैं। इसके चलते दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया सड़क मरम्मत की मांग विधायक, सांसद, अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन आज तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने शीघ्र पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

अधिकारियों को कराएंगे अवगत
सिवनी से नेड़गांव तक सड़क मरम्मत की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मांग को लेकर सामान्य सभा की बैठक में बात रखी जाएगी। गीता कोमरे, जनपद सदस्य, दुर्गूकोंदल

भानुप्रतापपुर. सड़क पर निकल आए हैं बोल्डर।

खबरें और भी हैं...