नियमितीकरण नहीं, पुलिस ने आत्मदाह करने से रोका
दुर्गूकोंदल | वन विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों ने नियमितीकरण नहीं किए जाने पर वनमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग ने आत्मदाह कोशिश करने से पहले ही दोनों को रोक दिया। दैनिक वेतनभोगी मंगलूराम यादव एवं चिंताराम यादव ने बताया दोनों 1988 के पूर्व से वन विभाग में लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक नियमित नहीं किया गया। वन मंडल स्तर पर वरीयता सूची तैयार की गई है इसमें क्रमांक 2 पर मंगलूराम यादव और क्रमांक 57 पर चिंताराम यादव का नाम अंकित है। आज तक विभाग कार्यरत है। 1988 के पूर्व से कार्यरत सभी केवल 4 लोगों को छोड़कर सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है। दोनों ने वनमंडलाधिकारी पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर से नियमित करने मांग की। नियमित नहीं करने पर फिर से आत्मदाह करने को चेतावनी दी।