पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 लाख 47 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

1 लाख 47 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 फरवरी को छुटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को खिलाई जाएगी दवा

भास्कर न्यूज | कांकेर

प्रदेश के साथ-साथ जिले में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। दिवस पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं के माध्यम से 6 से 19 वर्ष तक के 1 लाख 47 हजार 267 बच्चों को कृमिनाशक की गोली खिलाई जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कमर कस ली है। जिले के सभी ब्लॉकों व गावों में दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लोगों को दवा खिलाने की अपील की जा रही है। अस्पताल के स्टाफ, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं सभी रैली निकालकर लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। 10 फरवरी को छूटे बच्चों को कृमिनाशक गोली 15 फरवरी को मॉक अप दिवस के रूप में खिलाई जाएगी।

छात्रों ने रैली निकालकर दवा खिलाने अपील की

धनेलीकन्हार |
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों व एनएसएस छात्र-छात्राओं ने कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली मुख्य मार्ग से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर समाप्त हुई। लोगों को अपने 6 से 19 वर्ष के बच्चों को 10 फरवरी को कृमि नाशक दवा खिलाने की अपील की गई। इस अवसर पर रमेश उयके, मोहन साहू, सियाराम धनकर, अंजोरी सलाम आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

दुर्गूकोंदल |
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के स्टाफों ने मंगलवार को रैली निकाली। रैली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलकांत हथगिया व बीपीएम देव कुमार शाश्वत भी शामिल हुए। 10 फरवरी को 6 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने की अपील की गई। दुर्गूकोंदल ब्लाक में लगभग 16000 बच्चों को कृमि की दवाई पिलाई जाएगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स डॉ. मनोज किशोरे, बीईटी र|ा पाल, डा सिदार उपस्थित थे।

कृमि मुक्ति दिवस आज
कृमि मुक्ति दिवस पर जनजागरण रैली
अभनपुर | शासकीय कन्या उमावि अभनपुर के छात्राओं ने कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली में प्राचार्य पीएम तिग्गा, वरिष्ठ आरपी नेताम, संपत नेताम, सुकलाल नुरेशिया, मनराखन नेताम, फूलचंद कोर्राम, शिल्पी श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

36 हजार बच्चों को आज कृमिनाशक दवा खिलाएंगे
भानुप्रतापपुर | भानुप्रतापपुर अंतर्गत सभी स्कूलों में 10 फरवरी को 6 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई जाएगी। ब्लाॅक में 19174 बच्चों को कृमिनाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों को कृमि की खुराक के लिए ब्लाॅक के सभी गांवों में प्रचार-प्रसार व मुनादी कराई जा रही है। इसी तरह ब्लाॅक दुर्गूकोंदल में 16675 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर संबलपुर में स्कूली बच्चों की ओर से जागरूकता रैली भी निकाली गई।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति जागरूकता रैली निकाली
दुर्गूकोंदल | भंडारडिगी में शिक्षकों, पालकों व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। संकुल प्रभारी महेश केसरिया ने बताया 10 फरवरी को 6 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाना है। स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में दवाई खिलाई जाएगी। छूटे बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। रैली में मनेश नरेटी, पतिराम नरेटी, जयराम कश्यप, जागेश्वर कश्यप, यशोदा केसरिया, आस्था वर्मा शामिल थे।

दुर्गूकोंदल. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निकाली रैली।

खबरें और भी हैं...