पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | नारायणपुर के खंडी नदी के पास शुक्रवार की दोपहर अंतागढ़ के दंडकवन से जवानों को लेकर बालोद जा रही बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक जवान को मामूली चोटें आई हैं।

बस का दायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मनीष ट्रेवल्स की बस नंबर- सीजी 07 ई 4111 से दंडकवन में तैनात बीएसएफ के करीब 60 जवानों को लेकर बालोद के लिए निकली थी। इस दौरान एक ट्रक भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में खंडी नदी के पास बस के पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से बस में सवार जवान शशिकांत रावले (24) के पैर में चोट पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भानुप्रतापपुर. क्षतिग्रस्त बस।

खबरें और भी हैं...