पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैंसाकन्हार कच्चे रोड पर पुलिया की मांग

भैंसाकन्हार-कच्चे रोड पर पुलिया की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | ग्राम पंचायत भैंसमुंडी के ग्रामीणों ने भैसाकन्हार-कच्चे मार्ग पर पड़ने वाले नाले पर पुलिया बनाने की मांग की है। पुलिया के अभाव में बारिश के दिनों में भीरावाही, भैसाकन्हार, भैंसमुंडी, वयनर, हिंगनझर, तमोड़ा, मजियाला, पर्रेकोडो आदि गांव ब्लाॅक मुख्यालय से कट जाते हैं। भैंसमुंडी के सरपंच छबीला वट्टी, भैसाकन्हार सरपंच जीवन कांगे ने बताया कि नाले पर रपटा बनाया गया है। बारिश के दिनों में पहाड़ का पानी आता है, जिसके चलते रपटा पानी में डूब जाता है। ऐसे में उसे पार करना बेहद खतरनाक होता है। पुलिया बनाने का प्रस्ताव कई बार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, भानुप्रतापपुर को विधायक के माध्यम से दिया गया। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क बनी है और इस पर पुलिया वहीं बनाएंगे।

खबरें और भी हैं...