पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम पर असर का दावा

काम पर असर का दावा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | यहांभी पंचायत सचिव बुधवार से अनिशिचत कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायत के काम प्रभावित होने के आसार है।

सचिव बरन सिंह आंचला ने बताया कि 5 सूत्रीय मांगों में प्रमुख है वरिष्ठ वेतनमान वर्ष 1995 से 2004 के नियुक्ति वाले सचिवों को 9300 से 34800 का वेतनमान एवं बोनस 4200 एवं पूर्व पेंशन का लाभ दिया जाए। उनका कहना है कि कनिष्ठ वेतनमान वर्ष 2004 से आज पर्यंत नियुक्त सचिवों का 5200 से 20200 का वेतनमान के साथ साथ एवं ग्रेड पे 2400 रूपया दिया जाए। इस बार शासन हमारे मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना में विषम पटेल, बरसन सलाम, कृष्णा गावड़े, जागेष्वर दर्रो, फुलसिंह विष्वकर्मा, गीताराम निशाद, जैतलाल दुग्गा, बलदेव हिड़ामी, राजेंद्र सलाम, रामसेवक तेता, दुकालूराम गोटा, दीनानाथ वटटी, कौषिल्या सहित अन्य सचिव बैठे हैं।

भानुप्रतापपुर. पंचायत सचिवों ने हड़ताल शुरू कर लगाए नारे।