- Hindi News
- कच्चे माइंस प्रबंधन के रवैए से नाराज, किया चक्काजाम
कच्चे माइंस प्रबंधन के रवैए से नाराज, किया चक्काजाम
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर
कच्चेमाइंस प्रबंधन पर परिवहन का भाड़ा अलग-अलग देने परिवहन कार्य देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तीन घंटे से अधिक समय तक भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के सदस्यों ने रास्ता जाम कर दिया था। परिवहन संघ भानुप्रतापपुर ने कच्चे आरीडोंगरी मांइस में लौह अयस्क परिवहन विवाद के बाद सुबह से अपनी ट्रकों को मुख्य चौक में खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। जाम सुबह 7 से साढ़े दस बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे रहा।
चक्काजाम के दौरान बसों के रुकने से बस यात्रियों को परेशान होते रहे वहीं बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाए। प्रबंधन के रवैए को लेकर नाराज संघ सदस्यों ने मुख्य चौराहे पर बुधवार को अपने ट्रकों के साथ पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान संघ सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। रास्त बंद होने से जिससे बस यात्री, राहगीर बेहद परेशान रहे। भानुप्रतापपुर परिवहन अध्यक्ष भुपेंद्रसिंह सिध्दू ने प्रबंधन के रवैए से नाराजगी दिखाते हुए उन पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने बताया कि आरीडोगरी माइंस प्रबंधन उनके संघ के साथ लगातार भेदभाव कर रहा है।
उनका यह भी कहना है कि कच्चे परिवहन संघ और ठेकेदार को 885 रुपए प्रति टन भाड़ा दिया जाता है और भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को मात्र 6 सौ रुपए प्रति टन परिवहन का भाड़ा तय दिया जा रहा है और कार्य भी 30 प्रतिशत देने की बात कहते हैं। उनकी मांग है कि माइंस प्रबंधन के सभी को सामान दर पर काम दिया जाए। इसी भेदभाव के विरोध में चक्का जाम किया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनिधि मंडल को बुलाने और हल निकालने का आश्वासन देने के बाद साढ़े दस बजे चक्काजाम खत्म किया गया। उल्लेखनीय है कि परिवहन संघ पिछली 29 जनवरी से परिवहन दर एक समान करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा था। इसी क्रम में आज 11 फरवरी को चक्काजाम किया गया।
रद की स्कूली परीक्षा बस यात्री हुए परेशान
भानुप्रतापपुरपरिवहन संघ द्वारा सुबह से मुख्य मार्गो को जाम कर दिया गया था जिससे स्कूल बस, वेन स्कूल तक नहीं पहुंच पाई। स्कूली बच्चे भी कई जगह मार्ग में फंसे हुए दिखे। सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर बिजू ने बताया कि बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। यह परीक्षा अब 21 फरवरी को होगी। वहीं दुर्ग, रायपुर, पखांजूर, नारायणपुर, मानपुर मोहला और कांकेर मार्ग से आने जाने वाले यात्री फंसे रहे।
भानुप्रतापपुर. परिवहन संघ ने कच्चे माइंस के रवैए के विरोध में इस तरह सड़क पर ट्रक खड़े कर किया चक्काजाम।