- Hindi News
- पंचायत भवन में नहीं शीतला मंदिर में ली शपथ
पंचायत भवन में नहीं शीतला मंदिर में ली शपथ
भानुप्रतापपुर | ग्रामपंचायत नारायणपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत भवन में शपथ नहीं लेकर गांव के शीतला मंदिर में शपथ ली। सरपंच जयसिंह नरेटी और वार्ड पंच सुशीला खापर्डे, धनराज शर्मा, हृदयलाल मात्रा, जानकी पटेल, कुमीताबाई, उत्तराबाई निर्मलकर, फुलेष्वरी पटेल, रामबाई कांगे, सुरेश नरेटी, रेवती कांगे, विमला नेताम, महेश पटेल, प्रमिला ठाकुर, मोहसीन खान, मनोज यादव, रमशीला पटेल, सगोतीन गोटा, समारूराम नेताम, कंदरसिंह तारम, रैती दुग्गा ने शीतला मंदिर में जाकर माता के समक्ष शपथ लिया। नव निर्वाचित सरपंच जयसिंह नरेटी ने सब मिलकर गांव की विकास करने की बात कही।