- Hindi News
- सचिवों की हड़ताल के बीच पंच सरपंचों ने ली शपथ
सचिवों की हड़ताल के बीच पंच-सरपंचों ने ली शपथ
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर/केंवटी
जनपदपंचायत भानुप्रतापपुर की 51 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों ने बुधवार को शपथ ली। ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से इन्हें रोजगार सहायक तथा पंचायत सहायकों ने शपथ दिलाई। जनपद पंचायत सीईओ बीएल देहारी ने बताया कि सभी 51 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ।
उप सरपंच के लिए चुनाव 23 फरवरी को होगा। ग्राम पंचायत संबलपुर में सरपंच अनिता रावटे ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद वार्ड पंच बिंदाबाई कोमरा, ममता मानिक, सुशीला प्रजापति, शीला, रिंकु प्रसाद तिवारी, तिलक देवांगन, कौशिल्या टांडिया, चंद्रिका फाफमरिया, पुष्पा पिदा, विणाबाई चुरेंद्र, सरिता जैन, महेश मेरिया, रवि ठाकुर, सरिता रावटे, लच्छीराम पटेल, दसरूराम, महेश्वरी कोसरिया, उषा रावटे, भुपतसिंह भोला और चैतराम सेवक ने शपथ ली। इसके साथ ही ग्राम पंचायम आसुलखार में सरपंच नारदराम गावड़े, वार्ड पंच मीना मंडावी, सुनीता सिन्हा, मुकेश उयके, गनेश्वरी गावडे, सरिता कुलदीप, बसंत यादव, सरोज मंडावी, शैलेंद्री वटटी, भवन गोंटी, बिसरी बाई, बेंगनाथ चुरपाल, मनोहर गावड़े, राधिका सलाम, रमेश सलाम। ग्राम पंचायत पेवारी के सरपंच डालन सिंह राणा, वार्ड पंच द्रुपत बाई सलाम, गायत्री टांडिया, सुमित्रा मंडावी, जयमिला कुमेटी, रतनलाल उयके, सुलोचना मंडावी, उर्मिला गावड़े, राजकुमारी बघेल, कन्हैयालाल, बिरबल नरवास, मानकीबाई समरथ, मनोहर भोयर, बिजेश्वर राणा। ग्राम पंचायत केंवटी में सरपंच प्रेमसिंह सलाम, वार्ड पंचों ने ली शपथ साथ ही ग्राम पंचायत चौगेल के सरपंच माधुरी नरेटी सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ।
भानुप्रतापपुर. गांव की सत्ता चलाने पंचायत प्रतिनिधी ले रहे शपथ। इस दौरान महिला शपथ लेते हुए।