जिला पंचायत में निर्दलीय पर दांव
जिलेमें त्रिस्तरीय चुनाव के मतदान का तीसरा चरण पूरे होने के साथ अब सारे परिणाम भी सामने हैं। जिला पंचायत में बराबर की संख्या में होने के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम चरण का परिणाम सामने आने के बाद से अब जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा इसकी चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
भाजपा कांग्रेस दोनों जिला पंचायत में अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं। और उसे पूरा करने हर हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं। लेकिन उनके दावों का पूरा दारोदार भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार पर टिका हुआ है। फिलहाल निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा से करीब होने के कारण इसमें भाजपा का पल्ला ज्यादा भारी दिख रहा है। जिला पंचायत के कुल 13 सीटों में 6 सीट में भाजपा 6 सीट कांग्रेस के खाते में आई है।
इसके अलावा एक सीट में भाजपा की बागी कृष्णा देवी सिन्हा ने जीत दर्ज की। जिसके बाद से अध्यक्ष उपाध्यक्ष को खेल कृष्णा देवी सिन्हा के आसपास आकर टिक गया है। भाजपा कृष्णा देवी सिन्हा को अपना प्रत्याशी मान रही है तो कांग्रेस भी उससे लगातार संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार दोनों हाथों में लड्डू रख कर चल रही कृष्णा देवी सिन्हा को दोनों ही पार्टी अपना लक्ष्य साधने लुभावने वायदे भी कर रही है।
शेषपेज 18 पर
निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए : कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल के तिसरे चरण के मतदान तथा अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और कांकेर विकासखंड में पुनर्मतदान की मतगणना एवं सारणीकरण उपरांत आज नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर कार्यालय कोर्ट कक्ष में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 कच्चे से बीरेश कुमार ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 8 बोगर से ललेश्वरी मोहन टांडिया, क्षेत्र क्रमांक 9 जाडेकुर्से से अमिता जीवन उइके, क्षेत्र क्रमांक 10 मासबरस से सुभद्रा सलाम और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 बड़ेझाड़कट्टा से शांता नुरूटी को प्रमाणम पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक विजय कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर एमएल सिरदार, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थे।
दोनों पार्टियों ने नहीं खोल रही अपने पत्ता
भाजपाऔर कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों के लिए फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। और इस मामले में सबकुछ तोल मोल कर ही बोल रही है। दोनों ने अब तक यह साफ नहीं किया है उनके पार्टी की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष का उम्मीदवार कौन होगा। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष के लिए भाजपा में धीरज नेताम कांग्रेस में सुभद्रा सलाम का पल्ला ज्यादा भारी है। वहीं उपाध्यक्ष के पद के लिए कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
कृष्णा देवी कांग्रेस के संपर्क में
^जिलापंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा। कांग्रेस के संपर्क में कई जिला पंचायत सदस्य हैं। कृष्णा देवी सिन्हा से भी संपर्क किया गया है। नरेशठाकुर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर
कृष्णा देवी भाजपा की है, भाजपा में ही रहेगी
^जिलापंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों भाजपा का ही बनेगा। कृष्णा देवी सिन्हा शुरू से भाजपा की है और भाजपा की रहेगी। अभी भी वह भाजपा के साथ ही है। भरतमटियारा, अध्यक्ष, जिला भाजपा कांकेर
13 सदस्य और उनके क्षेत्र
क्षेत्रक्रमांक विजेता प्रत्याशी पार्टी समर्थित
1 मरदापोटी धीरज नेताम भाजपा
2 कोदाभाट कृष्णादेवी सिन्हा निर्दलीय
3 बागडोंगरी संजय जुर्री भाजपा
4 दबेना हीरा मरकाम भाजपा
5 ढोड़कावाही मिथिलेश शोरी कांग्रेस
6 कसावाही हेमेंद्र बंटी ठाकुर भाजपा
7 कच्चे बिरेश ठाकुर कांग्रेस
8 बोगर ललेश्वरी टांडिया कांग्रेस
9 जाड़ेकुर्से अनिता उईके कांग्रेस
10 मास बरस सुभद्रा सलाम कांग्रेस
11 बड़े झाड़कट्टा शांता नुरूटी भाजपा
12 माटोली सुप्रकाश मलिक कांग्रेस
13 ढोरकट्टा आरती बनिक भाजपा
कांकेर. निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते कलेक्टर।