पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन पर प्रतिबंध...

पॉलीथिन पर प्रतिबंध...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीथिन पर प्रतिबंध...

चंद्रिकायादव, मालती यादव, दिप्ती यादव, जनक ठाकुर, गंगा हिरवानी, लक्ष्मी यादव, सोनाई नाग, भान सिन्हा, रेखा यादव, बबली सिंह आदि ने बताया कि ठोंगा निर्माण के रूप में उन्हें घर बैठे रोजगार मिल गया है। इसके लिए उन्हें कहीं आने जाने की जरूरत नहीं पड़ती और घर पर ही आमदनी हो रही है। घर में खाली वक्त में ठोंगा बनाने जुट जाते हैं। प्रतिदिन औसतन दो किलो ठोंगा तैयार कर लेते हैं। इसमें कोई भारी लागत भी नहीं है। जिसे हर महिला थोड़ी सी ट्रेनिंग लेकर घर पर ही अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है।

जिलापंचायत में...

निर्वाचितप्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए : कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल के तिसरे चरण के मतदान तथा अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और कांकेर विकासखंड में पुनर्मतदान की मतगणना एवं सारणीकरण उपरांत आज नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर कार्यालय कोर्ट कक्ष में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 कच्चे से बीरेश कुमार ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 8 बोगर से ललेश्वरी मोहन टांडिया, क्षेत्र क्रमांक 9 जाडेकुर्से से अमिता जीवन उइके, क्षेत्र क्रमांक 10 मासबरस से सुभद्रा सलाम और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 बड़ेझाड़कट्टा से शांता नुरूटी को प्रमाणम पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक विजय कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर एमएल सिरदार, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थे।

बीरेशसर्वाधिक तो...

मिथलेशशोरी को 9735 और थनसीया देवी जैन को 7803 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 कसावाही से हेमेन्द्र बंटी ठाकूर दर्रो ने 5374 वोटों से डोमार सिंह जुर्री को पराजित किया। हेमेन्द्र को 16829 और डोमार सिंह जुर्री को 11455 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 7 कच्चे से बीरेश ठाकुर ने सर्वाधिक 8571 मतों से छत्र प्रताप देव दुग्गा को पराजित किया। बीरेश ठाकुर को 14552 और छत्र प्रताप देव दुग्गा को 5981 मत हासिल हुए। क्षेत्र क्रमांक 8 बोगर से ललेश्वरी मोहन टांडिया ने लक्ष्मी बाई नेताम को 6857 मतों से पराजित किया। ललेश्वरी मोहन टांडिया को 12297 और लक्ष्मी नेताम को 5440 मत प्राप्त हुए।

क्षेत्र क्रमांक 9 जाड़े कुर्से से अमिता जीवन उइके ने शकुंतला नरेटी को 2106 वोटों के अंतर से परास्त किया। अनीता जैन उइके को 10597 और शकुंतला नरेटी को 8491 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 10 मासबरस के सुभद्रा सलाम ने मनोरमा मण्डावी को 3536 मतों से परास्त किया। सुभद्रा सलाम को 10431 मनोरमा मण्डावी को 6895 वोट प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक बडेझाडकट्टा 11 से शांता नुरूटी ने सुलोचना कोर्राम को 4629 मतों से हराया। नुरूटी को 8678 और सुलोचना कोर्राम को 4049 मत प्राप्त हुए। चुनाव क्षेत्र क्रमांक 12 मटोली से सुप्रकाश मल्लिक ने मनमथ मण्डल को 2761 वोटों के अंतर से हराया। मल्लिक को 13948 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मतमथ को 11187 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 ढोरकट्टा से आरती बनिक प्रदीप ने लाली बेनर्जी को 5977 वोटों से हराया। आरती बनिक को 14697 और उनके करीबी प्रत्याशी लाली बेनर्जी को 8720 मत प्राप्त हुए।