पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन संघ ने किया कुछ देर चक्का जाम

परिवहन संघ ने किया कुछ देर चक्का जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | परिवहनसंघ सदस्यों ने अपनी मांगों को लेक शाम को मुख्य चौक में चक्का जाम कर दिया। जिससे नगर में चारों सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई थी। साप्ताहिक बाजार होने के कारण शहर में काफी भीड़ भाड़ थी।

इन वाहनों के बीच बसों सहित कुछ यात्री वाहन भी फंस गए। परिवहन संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संघ सदस्य 29 जनवरी से लोह अयस्क परिवहन के विवाद को लेकर तहसील कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। उनके अनुसार इसी बीच भानुप्रतापपुर एसडीएम रणवीर शर्मा ने दोपहर 2 बजे अपने चपरासी को धरना स्थल भेजा तथा सदस्यों को कार्यालय बुलाया। वे लोग कार्यालय जाने के लिए निकले ही थे कि एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचे तथा साउंड सिस्टम को निकलवा दिया। इस बात से नाराज होकर संघ सदस्यों ने एसडीएम के खिलाफ नारे बाजी करते एफआईआर दर्ज कराने थाना पहुंचे। थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर परिवहन संघ सदस्यों ने चौक में ट्रकों को लाकर खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। हालांकि की कुछ देर बाद एसडीओपी भानुप्रतापपुर महेश्वर नाग, थाना प्रभारी भावेश साव की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

लाउड स्पीकर हटवाया

^शहरमें धारा 144 लागू है और परिवहन संघ भानुप्रतापपुर द्वारा पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन करते लाउडस्पिकर बजाया जा रहा था। इसे हटवाया गया है। रणबीरशर्मा, एसडीएम भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर. चक्का जाम कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए।