मगरलोड मंडली अव्वल
भानुप्रतापपुर | ग्रामघोठा में रामधुनी प्रतियोगिता में मोर संगी संगवारी रामधुनी मंडली मगरलोड प्रथम रही। प्रतियोगिता में 11 टोलियों ने भाग लिया। द्वितीय छत्तीसगढ़ी लोक प्रिय जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली किल्लेकोड़ा, तृतीय श्री भक्त शिरोमणि श्रवण गाथा रामधुनी मंडली ग्राम भंडारीटोला राजनांदगांव रही। सभी टोलियों को ग्राम सरपंच सोपसिंह उयके, ग्राम पटेल शामसाय कोमरे के द्वारा पुरस्कृत किया गया।