शंकर नगर दुर्गोत्सव समिति गठित
भानुप्रतापपुर | शंकरनगर में दुर्गोत्सव मनाने समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक हिरेसिंह उयके, गोरखनाथ पांडे, अध्यक्ष घनघोर लाल साहू, उपाध्यक्ष शिवनाथ कल्लो, सचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष नारायण कवाची, सदस्यगण दुलाउराम जैन, सुरज सिंह उयके, गोवर्धन जैन, राधेलाल नुरूटी, कृष्णा निषाद, श्रीराम उयके, सीआर मंडावी, नरेश यादव, बीआर कोशरिया, एसएस नेताम को मानोनित किया गया। सदस्यों ने बताया शंकर नगर में लगातार 7 वर्षो से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्री में प्रतिदिन जसगीत माता सेवा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।