- Hindi News
- फोर्स की रेकी करने आई नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार
फोर्स की रेकी करने आई नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
कोयलीबेड़ाथाना क्षेत्र के मरदापटेल पारा जंगल से 22 सितंबर की सुबह पुलिस ने 11 लाख रूपए के इनामी नक्सली दंपत्ती को गिरफ्तार किया। ये दोनों नक्सली कांकेर समेत उसके पड़ोसी दक्षिण बस्तर के जिलो में सक्रिय थे। गिरफ्तार नक्सली में पति मिलिट्री प्लाटून का कमांडर है तथा प|ी सेक्शन कमांडर है।
मुखबीर की सूचना पर कोयलीबेड़ा थाना से जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त के लिए निकली थी। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली की मरदापटेल के जंगल में नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी करते नक्सली दंपत्ती को पकड़ा। पूछताछ में नक्सली दंपती ने अपना नाम संजीव हिचामी उर्फ नागेश 26 वर्ष निवासी एनचोड़ा मद्देड़ थाना बीजापुर और इसकी प|ी नवोतीन हिचामी उर्फ संतीला 25 वर्ष निवासी गोंदूल कोयलीबेड़ा बताया। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी खुटेश्वर ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर पार्टी निकली थी।
इसमें हार्डकोर नक्सली संजीव हिचामी जो मिलट्री प्लाटून कमांडर है उसके खिलाफ शासन ने 8 लाख तथा उसकी प|ी नवोतीन हिचामी के खिलाफ 3 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया हुआ है। इनके खिलाफ कोयलीबेड़ा थाने में दो मामले दर्ज हैं। नक्सली दंपत्ती नारायणपुर, बीजापुर समेत कांकेर जिलों में सक्रिय थे। वर्तमान में दोनों फोर्स के मूवमेंट की रेकी करने के लिए कांकेर आए हुए थे। पूछताछ में पुलिस को कुछ और भी जानकारी मिली है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
भानुप्रतापपुर. नक्सलीदंपत्ति को किया गिरफ्तार।