पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकात्मवाद के प्रणेता थे उपाध्याय: मटियारा

एकात्मवाद के प्रणेता थे उपाध्याय: मटियारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 48वीं पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में समर्पण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष भरत मटियारा ने दीनदयाल उपाध्याय ने कहा दीनदयाल एक महान चिंतक तथा एकात्म मानव वाद के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति को प्रधानता देते हुए एक सिद्धांत दिया कि देश की संस्कृति ही देश की आत्मा है।

सभा में विजय मंडावी, राजीव लोचन सिंह, सुमित्रा मारकोले, अनिरूद्ध साहू, हलधर साहू ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में दीपक खटवानी, अरूण कौशिक, ललित गांधी आदि उपस्थित थे।

कांकेर. भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि।

उपाध्याय को किया याद
नरहरपुर | पं दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा द्वारा सद्भावना भवन में समर्पण दिवस मनाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागवत नेताम ने पं दीनदयाल उपाध्याय द्वारा जनहित में किए गए कार्यों व उनके त्याग बलिदान के संबंध में जानकारी दी। भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश संचेती ने कहा पंडित दीनदयाल जनसंघ के आधार स्तंभ थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा में लगा दिया। हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए।

मरीजों को बांटे फल
भानुप्रतापपुर | भाजपा मंडल द्वारा विश्राम गृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर हेमप्रकाश शिवहरे, रमेश तिवारी, अंजन सेनगुप्ता, नरोत्तम सिंह चौहान, रामबाई गोटा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...