कांकेर को रेल से जोड़ने ‘प्रभु’ से मांग
चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर को चंद्रपुर, बल्लारशाह रेल मार्ग से जोड़ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विपिन मांझी को सौंपा। चेंबर के ज्ञापन में उल्लेखित है की कांकेर को रेल मार्ग से जोड़ने लंबे समय से मांग की जा रही है।
कांकेर से चन्द्रपुर, विदर्भ की दूरी केवल छह घंटे की है, लेकिन रेल के जरिए रायपुर-गोंदिया होते हुए जाने पर यह दूरी तीन गुना हो जाती है। मजबूरी में लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। रेल लाईन नहीं होने के कारण कांकेर जिला आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टिकोण से अत्यंत पिछड़ा हुआ है। इन दिनों दल्लीराजहरा से रावघाट रेल लाईन निर्माणाधीन है, जो जल्द जिले की भानुप्रतापपुर तहसील से जुड़ने वाली है। यदि भानुप्रतापपुर को जंक्शन बनाकर यहां से एक लाईन गढ़चिरोली होते हुए चद्रपुर के बल्लारशाह तक जोड़ दी जाए तो इस वन्य क्षेत्र का संपर्क सीधे नागपुर, दिल्ली, चेन्नई आदि महानगरों से जुड़ जाएगा। साथ ही जिले के व्यापार उद्योग की वृद्धि होकर विकास के द्वार खुल सकेंगे। प्रतिनिधि मंडल में कांचेका अध्यक्ष महिपाल मेहरा, महामंत्री अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष अरूण कौशिक, पूर्व महामंत्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश जशनानी, उपाध्यक्ष मो शरीफ शामिल थे।
ज्ञापन
कांकेर. कांचेका के प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।