महिला शिक्षाकर्मी ने की आत्महत्या
भानुप्रतापपुर/संबलपुर | सतनामीपारा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी संबलपुर निवासी सुधा ठाकुर (59) पति गजानंद सिंह ठाकुर ने बुधवार की रात कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे गुरुवार की सुबह 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतिका सिर दर्द से परेशान रहती थी। मृतिका अधिवक्ता निखिल ठाकुर, निशांत ठाकुर की माता थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।