संबलपुर कन्या मिडिल स्कूल में बच्चों को बांटी गई छोटी ड्रेस
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
संबलपुर कन्या मिडिल स्कूल में छात्राओं को बांटा गया ड्रेस छोटा हो रहा है। स्कूल में बिना नाप के ड्रेस का वितरण कर दिया गया, जिसके चलते ड्रेस छोटा हो रहा है। इसके चलते बच्चे पुराने ड्रेस में ही स्कूल आ रही हैं। वहीं 14 छात्राओं को ड्रेस ही नहीं बांटा गया है।
स्कूल प्रबंधन ने कहा दर्ज संख्या के हिसाब से ड्रेस मिला था और बच्चों के नाप से छोटे थे। निर्धारित साइज के ड्रेस की मांग कई बार की गई, लेकिन नहीं भेजा गया। इसके चलते छोटे ड्रेस का ही वितरण बच्चों को कर दिया गया। पालकों ने बताया बच्चों के नाप से छोटा ड्रेस दिया है। इसकी शिकायत करने पर आगे से ही ऐसा आया है कहा गया। उप सरपंच तिलक देवांगन ने कहा कि ड्रेस वितरण अगस्त में करना था। ड्रेस छोटा होने के कारण नहीं बांटा गया था।
इसकी जानकारी बीईओ भानुप्रतापपुर को भी दी गई थी। इसके बाद ड्रेस बदलकर निर्धारित माप में भेजने की सूचना मिली थी। चार महीने बाद भी ड्रेस बदलकर नहीं भेजा गया। लिहाजा बच्चों को छोटी ड्रेस का ही वितरण किया गया। वहीं पिछले साल दर्ज संख्या के आधार पर ड्रेस मिला था। इसके कारण इस साल प्रवेश लेने वाले 14 बच्चों को ड्रेस नहीं मिल पाया।
जांच कर की जाएगी कार्रवाई
शासकीय कन्या मिडिल स्कूल संबलपुर में बच्चों को छोटे ड्रेस बांटे जाने की जानकारी नहीं है। जांच करवा कर आगे कार्यवाही की जाएगी। रमेश निषाद बीईओ भानुप्रतापपुर
जानकारी देने के बाद भी नहीं बदली गई ड्रेस
छोटा ड्रेस मिला था। इसको बदलने के लिए संकुल समन्वयक विनय खैरखार को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद निर्धारित साइज में नहीं भेजा गया। इसके बाद सभी बच्चों को वही ड्रेस को वितरण कर दिया गया। आशा खापर्डे, प्रधानाध्यापक, कन्या मिडिल स्कूल, संबलपुर
भानुप्रतापपुर. बच्चों को बिना नाप के बांटी गई यूनिफार्म।