पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराब हैंडपंप, बंद नल जल योजनाएं जल्द शुरू हों : सांसद

खराब हैंडपंप, बंद नल जल योजनाएं जल्द शुरू हों : सांसद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा कि इस साल अल्पवर्षा व आगामी गर्मियों के मद्देनजर खराब हैंडपंपों, बंद नल जल योजनाओं की मरम्मत कार्य अभियान के तौर पर मार्च के पहले पूरा कराया जाए। अधिकारी आपसी विभागीय समन्वय से कार्य करें। मनरेगा मजदूरों का समय पर मजदूरी भुगतान किया जाए।

सांसद ने बैठक में उपस्थित जनपद अध्यक्षों से कहा वे ग्राम पंचायतों के सरपंचों से पेयजल की समस्या के समाधान व उसकी ग्रीष्म में उपलब्धता सुनिश्चित करने प्राथमिकता से कार्य कराएं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दुर्गूकोंदल कोयलीबेड़ा अंतागढ़ क्षेत्रों में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने कहा। कलेक्टर शम्मी आबिदी ने कहा जिले में मनरेगा के मजदूरों को उनकी रूचि के अनुरूप व्यवसाय स्थापना व उनकी आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने की कार्यवाही की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ चंदन कुमार ने बताया जिले को इस वित्तीय वर्ष में 49.7 लाख मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य मिला था।

इसमें अब तक 37 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन किया जा चुका है। जिले के कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ क्षेत्र में 6 बैंक मार्च तक प्रारंभ हो जाएंगे। इससे मनरेगा की मजदूरी का भुगतान समय पर हो सकेगा। जिले के विकासखंड चारामा को इसी वित्तीय वर्ष में खुले में शौच मुक्त विकासखंड बनाने लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष नरहरपुर कौशल्या शोरी, अंतागढ़ नामदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर रामबाई गोटा, चारामा उषा ओट्टी, दुर्गूकोंदल सविता उइके, कांकेर पुष्पा सलाम, कोयलीबेड़ा मनोहर सिंह उसेंडी, विधायक शंकर ध्रुवा उपस्थित थे।

कांकेर. निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद विक्रम उसेंडी।

खबरें और भी हैं...