- Hindi News
- प्रेमिका के साथ मृत बताया जा रहा प्रेमी निकला जिंदा
प्रेमिका के साथ मृत बताया जा रहा प्रेमी निकला जिंदा
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
संबलपुरकी युवती की चबेला एनीकट के पास शव मिलने का मामला सुलझने के बजाए उलझता जा रहा है। एक मछुवारा द्वारा प्रेमी युवक की लाश देखने का दावा किया था पर आज नया खुलासा हुआ है कि मृतका का प्रेमी राकेश कोमरे तो जिंदा है। अब पुलिस इस बिंदु से जांच तलाश में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को चबेला एनीकट के पास संबलपुर की युवती भारती बाठिया की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। तब से पुलिस युवती के प्रेमी राकेश की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान एक मछुवारा भिखारी राम निषाद ने मृत युवती के अलावा एक युवक की भी लाश देखने का दावा किया था जिसे लेकर पुलिस उलझ गई थी। दो दिन तक पुलिस शव की तलाश कर रही थी पर सफलता नहीं मिली। आज इस मामले में नया मोड़ गया है।
पुलिस को सूचना मिली है कि प्रेमी युवक जिंदा है और 13 सितंबर की रात ग्राम कोंडरूंज में रूका था। इसके बाद 14 सितंबर को सुबह वहां से गायब हो गया है जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
िजंदा प्रेमी युवक था घायल
मामलेमें प्रेमी बताए जा रहे युवक राकेश 13 सितंबर को रात्रि करीब 8 बजे अपने दोस्त राकेश कोमरे के गांव कोंडरूंज पहुंचा। इस समय युवक घायल और घबराया हुआ था। कोंडरूज की महिला रामबाई पति सदाराम कोमरे ने बताया कि राकेश की उसके बेटे के पहचान का था तथा कभी कभी घर आता जाता था। शनिवार को रात्रि करीब 8 बजे कोंडरूंज पहुंचा और घबराया हुआ था और गले के पास कुछ निशान था। बाएं हाथ में सूजन थी और नंगे पैर तथा भीगा हुआ था। उसकी हालत देखकर कपड़े दिए तथा खाना बनाकर खिलाया। पूछने पर कहा था कि वह बेहद परेशान है इसके अलावा कुछ भी नहीं बताया। 14 सितंबर को वे खेत चले गए जिसके बाद घर से कब चला गया पता नहीं चला। उस समय तक संबलपुर घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
युवती के साथ हुआ शोषण
मृतकाके पिता शांतिलाल और समाज के लोगों ने कहना है कि लड़की के साथ शोषण हुआ है तथा उसकी हत्या हुई है। युवती ने मोबाइल से एसएमएस भेजा था कि राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है तथा इस कारण वह जीना नहीं चाहती। मौके पर लड़के की चप्पल आदि मिली है।
राकेश की तलाश की जा रही है
^चबेलाएनीकट में मिली युवती की लाश के मामले में प्रेमी युवक राकेश कोमरे के जिंदा होने के सबूत मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही हैं। पकड़े जाने और पीएम रिपोर्ट आ