पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसिंग पोल लगाने में गड़बड़ी, अब लीपापोती शुरू

फेसिंग पोल लगाने में गड़बड़ी, अब लीपापोती शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

वनविकास निगम द्वारा सड़क किनारे मिश्रित पौधारोपण के लिए लकड़ी के पोल लगाने के काम में विभाग के जिम्मेदारों द्वारा गुणवत्ता को ताक में रखकर कार्य कराया जा रहा था। पोल में कांक्रीट कराकर केवल पोल के साथ गड्ढे के उपर ही सीमेंट की परत लगाई जा रही थी जो कुछ दिनों में उखड़कर बाहर हो जाएगा। कांकेर भास्कर में 15 सितंबर को प्रमुखता से इस गड़बड़ी को उजागर किया गया। इसके बाद बाद विभाग के जिम्मेदारों ने कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती शुरू कर दी है।

वन विकास निगम द्वारा विनायकपुर डुवा सड़क मार्ग पर मिश्रित पौधे लगाने लकड़ी के खंबे तैयार कर गड्डा खोदकर लगाया जा रहा है जिसमें जमकर भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है। फेंसिंग तार के लिए पोल लगाया जा रहा है। इस पोल को गाड़ने सीमेंट कांक्रीट करना है लेकिन विभाग द्वारा गड़बड़ी करते मिट्टी से गड्ढों को भराकर मात्र ऊपर से सीमेंट का घोल लगाया जा रहा है।

खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम भीरागांव घोटिया मार्ग पर पूर्व में लगाए गए पोल से थोड़ी मिट्टी निकालकर सीमेंट का मसाला भरकर थूकपालिश किया जा रहा है। विक्रमगंज के मजदुर ने बताया विभाग के अधिकारी के द्वारा ही पोल से थोड़ा मिट्टी रेती हटाकर कांक्रीट करने कहा गया है। पहले केवल मिट्टी और रेत डालकर पोल को जाम किया गया था। हमें जैसे निर्देश दिया जाता है वैसे ही काम करते हैं।

गड़बड़ी को ठीक किया जाएगा

^वनविकास निगम वर्तमान में पौधारोपण की तैयारी में लगा हुआ है। पोल को नीचे से कांक्रीट करना है पर जल्दी करने के चक्कर में मिट्टी, रेत डालकर खंबे को जाम कर दिया गया था। जहां गड़बड़ी हुई थी सुधार कराया जा रहा है।” डीडीडेहरजी, रेंजर,वन विकास निगम, भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर. गड़बड़ीउजागर होने के बाद शुरू कर दी लीपापोती।