- Hindi News
- छात्रावास में सीनियर छात्रों ने किया जूनियर का स्वागत
छात्रावास में सीनियर छात्रों ने किया जूनियर का स्वागत
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
शासकीयनवीन पीएमटी बालक छात्रावास में संयुक्त छात्रावास स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम-छात्रावासों के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। संयुक्त छात्रावास संघ पदाधिकारियों का भी गठन किया गया। स्वागत समारोह में बालक आश्रम कन्हारगांव, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, कन्या पीएमटी, बालक नवीन पीएमटी भानुप्रतापपुर के अलावा अन्य छात्रावास के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत वरिष्ठ विद्यार्थियों ने किया।
इसके बाद संयुक्त छात्रवास संघ के पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया। अध्यक्ष नवीन पीएमटी बालक छात्रवास भानुप्रतापपुर के देवलाल नरेटी, उपाध्यक्ष पीएमटी कन्या छात्रवास भानुप्रतापपुर की हेमलता कोला, सचिव कमलेश्वरी गुनगाईया तथा सहसचिव सामान्य बालक छात्रावास भानुप्रतापपुर के श्रीदाम ढाली को मनोनित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ छात्र ऋषिराज नेताम ने कहा हम छात्रावास में रह कर जीवन को सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं। दुर्गूकोंदल जनपद उपाध्यक्ष अयनु धु्रव ने कहा आज प्रतिस्पर्धा का युग है।
हमें छात्रावास में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लेना चाहिए। जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर सोहन कोमरे ने कहा अनुशासन और भाई-चारे के साथ रहकर पढ़ाई करें ताकि जिस विश्वास के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने यहां आए हैं उसे पूरा कर सकें। कार्यक्रम को अधीक्षिका कन्या पीएमटी भानुप्रतापपुर देवकी मंडावी, सहदेव उसेंडी, सावित्री हिड़को, भुनेश मंडावी, रामलाल आचला, देवलाल नरेटी ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन अधीक्षक लखन जुर्री ने किया। संचालन कल्याण टेकाम ने किया।
भानुप्रतापपुर. आश्रमछात्रावासों का संयुक्त रूप से मनाया गया स्वागत समारोह।