- Hindi News
- सक्रियता देखकर ही दिया जाएगा कांग्रेस का टिकट
सक्रियता देखकर ही दिया जाएगा कांग्रेस का टिकट
दो घंटे की बैठक में कई कांग्रेसियों ने खुलकर विचार रखें
भास्करन्यूज | कांकेर
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर मोमिन जमातखाना में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 2 घंटे चली बैठक में कांग्रेसियों ने अपने खुलकर विचार रखे। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान, राशन कार्ड निरस्तीकरण लेख को लेकर धरना प्रदर्शन पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नंदनी साहू ने कहा कि योग्य और सक्रिय कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाएंगे। उन्होंने इसके पूर्व सदस्यता अभियान पर जोर देने की बात कही। प्रत्याशी चयन के संबंध में कहा निचले स्तर से जो नाम आएगा उस पर विचार किया जाएगा। भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी ने कहा कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए प्रत्याशी चयन किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुटता और सक्रियता का परिचय देने कहा। कांग्रेस प्रवक्ता गजानंद जैन ने बताया नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अभी दो-तीन बैठकों की दौर चलेगी साथ ही नगर पंचायत एवं नगर पालिका के वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति होगी साथ ही पर्यवेक्षक भी भेजे जाएंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रभारी महासचिव पंकज महावर, पूर्व मंत्री शिव नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौषिक, आरती श्रीवास्तव, मानक दरपट्टी, हसिना बेगम, गजानंद जैन, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, जीवन वर्मा, पूजा बोरकर, तारा ठाकुर, झमित जैन, माण्डवी दीक्षित, प्रीति नेताम, रामकुमार षुक्ला, बिरेष ठाकुर, राम बाबू पाण्डेय, आशीष दत्ताराय, रमेश राठी, नंदू राठी, धर्मेंद्र मेहता, भूनेश्वर नाग, अनूप शर्मा, केडी मिश्रा, डायमंड जिलानी, परदेशी निषाद, नरेश बिछिया, नरोत्तम पटेल, रोमनाथ जैन, पद्मा चंद्राकर, विश्राम गावड़े, मनीषा कुलदीप, सुशीला, तरेंद्र भण्डारी, हेमंत धु्रव, कमला गुप्ता, सुनील गोस्वामी, सौरभमणी मिश्रा, रोशन आरा, इसहाक अहमद खान, मतीन खान, यासीन कराणी, रमेश गौतम आदि उपस्थित थे
कांकेर. नगरीयनिकायों को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई।