संरक्षण दिवस पर जागरूकता रैली
भानुप्रतापपुर | हायरसेकंड्री, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं ने ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ओजोन परत संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। लोगों को बताया की ओजोन परत में छिद्र होने के कारण सूर्य से निकलने वाली पैराबैंगनी किरणे मनुष्य के त्वचा पर पड़ने पर त्वचा संबंधी बीमारी के अलावा कैंसर, मोतियाबिंद के साथ ही धरती का तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ओजोन परत में छिद्र होने का मुख्य कारण क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस का बढ़ना है। इस गैस को बढ़ने से रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा तथा पर्यावरण को संरक्षित करना होगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य केएल गायकवाड़, जेएल महतो, एके हालदार, पीके विश्वास, पी नेताम, पकंज बाजपेई, टी मिंज, कौशिल्या दत्ता, सविता उर्वशा, अश्वनी तिवारी, एल ठाकुर, लता रावटे सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।