पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों के विस्फोटक की चपेट में आया जवान, मौत

नक्सलियों के विस्फोटक की चपेट में आया जवान, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर | बासागुड़ाथाना क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सीआरपीएफ की 222 वीं बटालियन का जवान गोवर्धन रेड्डी नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में गया। ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। संचार संसाधनों की कमी के चलते उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका।



लगभग तीन घंटे बाद जवान को बासागुड़ा लाने के बाद उसे एंबुलेंस से जिला हास्पिटल लाया गया। दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक जवान आन्ध्रप्रदेश के महबूब नगर का रहने वाला था।