- Hindi News
- अध्यक्ष पार्षद के लिए दो बटन का होगा उपयोग
अध्यक्ष पार्षद के लिए दो बटन का होगा उपयोग
अध्यक्ष पार्षद के लिए दो बटन का होगा उपयोग
बीजापुर.29दिसम्बर को प्रथम चरण के होने वाले निकाय चुनाव के लिये बुधवार को सामुदायिक भवन में उप निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया निवार्चन के लिये लोकसभा विधानसभा की तरह 16 आॅप्शन के तहत मतदान की कार्यवाही की जायेगी। मतदान के दौरान प्रशिक्षक के माध्यम से ईवीएम मशीन के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी सहित मतदान के दौरान मशीन खराब काम करने पर तत्काल दूसरी मशीन लगाई जायेगी।
एक ही मशीन में दो बटन होंगे जिसमें मतदाता अध्यक्ष पार्षद पदों पर वोंटिंग की जायेगी। चुनाव में मतदाता प्रत्याशी चयन के लिये ईवीएम में एक ही बटन दबाना होगा, इसमें दो बटन होंगे।
मशीन के उपर से नीचे के क्रम में अध्यक्ष पार्षद का नाम दर्ज है। मशीन में नोटा के दो बटन होंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सीडी वर्मा के अलावा प्रशिक्षक सेक्टर अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।