पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली जंगल से पकड़ी गई

एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली जंगल से पकड़ी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| मरीमल्लाके समीप जंगल में घेराबंदी के बाद संदिग्ध एक महिला को पकड़ा गया। यालम सरिता उर्फ रीता उर्फ सरितक्का वर्तमान में मद्देड़ एलजीएस की सक्रिय सदस्य एवं मद्देड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत मेडिकल टीम में कार्य कर रही थी। थाना मद्देड़ के लोदेड़ निवासी 27 साल की यालम सरिता उर्फ रीता उर्फ सरितक्का की गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रूपये शासन ने 1 लाख रूपये का इनाम राशि घोषित कर रखा है। पकड़ी गई महिला नक्सली के खिलाफ न्यायालय से 10 स्थाई वारंट लंबित है। थाना मद्देड़ में लूट, डकैती हत्या जैसे गम्भीर अपराध दर्ज हैं। बताया गया 14 सितंबर को थाना मद्देड़ से सीआरपीएफ, डीएफ और छसबल के जवान बंगापल्ली,मुत्तापुर की और गश्त पर थे। दल जब मरीमल्ला पहुंचा तो संदिग्ध महिला नजर आई थी।