पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेशर बम की चपेट में आने से दो जवान घायल

प्रेशर बम की चपेट में आने से दो जवान घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर. नियमितगस्त के तहत रोड ओपनिंग के लिए शनिवार को मुरदंडा केम्प तिम्मापुर से सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के लगभग 100 जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। आवापल्ली मुरदंडा के बीच दोपहर 1.30 बजे दुर्गा मंदिर के पास प्रेसर बम की चपेट में आने से हवलदार दिलीप पांडे और कृष्ण मोहन घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल मौके पर एमबुलेंस भेजा गया और वहां से दोनों जवानों को जिला अस्पताल लाया गया। दिलीप पंाडे को हाथ पैर में गभीर चोट पहुंची है वहीं कृष्ण मोहन को मामुली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिये चौपर से रायपुर के लिये रिफर किया गया। जिला अस्पताल में जवानों का हाल जानने सीआरपीएफ के डीआईजी कोमल सिंह, एसपी केएल.ध्रुव के अलावा पुलिस के अधिकारी जवान मौजूद थे।