लॉटरी सिस्टम से हुआ वार्डों का आरक्षण
आरक्षणकी कार्यवाही के पश्चात कई पुराने पार्षद वार्डों को लेकर गुणा भाग करने में लगे रहे। वार्डों का आरक्षण होने के बाद कई चेहरे खिले तो कई मायूस नजर आए।
आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति
वार्डक्रमांक 1- शहीद बुधराम राना वार्ड (आदिवासी महिला) 2- दीनदयाल उपाध्याय (आदिवासी मुक्त) 3- बीजा हलबा नगर वार्ड (आदिवासी मुक्त) 4- माहात्मा गांधी वार्ड (आदिवासी मुक्त) 5- डाॅ. अम्बेडकर वार्ड (आदिवासी महिला) 6- इंदिरा गांधी वार्ड (सामान्य मुक्त)7- शांति नगर वार्ड ( अनुसूचित जाति महिला) 8- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड(सामान्य मुक्त) 9- चंद्रशेखर वार्ड ( आदिवासी मुक्त ) 10- श्यामा प्रसाद वार्ड (सामान्य मुक्त)11 स्व. मोहनलाल नेताजी वार्ड (सामान्य महिला) 12- सुभासचंद्र वार्ड ( अनुसूचित जाति महिला) 13- प्रवीरचंद वार्ड (सामान्य मुक्त) 14- चिकटराज वार्ड (आदिवासी मुक्त) 15- शहीद वीर नारायण वार्ड (सामान्य महिला)
बीजापुर. जिलाबनने के बाद ग्राम पंचायत से नगर पंचायत वर्तमान में नगरपालिका निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उपनिर्वाचन अधिकारी द्वारा सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई।
नगरीय क्षेत्र के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत के सभागार में की गई। जिसमें सभी वार्डों के आरक्षण में फेरबदल किया गया और सभी वर्ग को प्राथमिकता दी गई।
इस दौरान कुछ पार्षदों जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे जिसके बाद कुछ वार्डों में पर्ची सिस्टम से आरक्षण किया गया। नाम जुड़वाने के लिए भी चर्चा की गई। जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाहटा ने दावा आपत्ति जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से विक्रम शाह मंडावी, जी वेंकट, अजय सिंह, नीना रावतिया, सुखलाल पुजारी, घासीराम नाग, रितेश दास, प्रवीण डोंगरे, लालू राठौर, नंद किशोर राना, कलाम खान, हमीदा बेगम, समली बाई, आरती कुडियम आदि मौजूद थे। प्रक्रिया के बाद कलेक्टर मो. अब्दुल कैसर हक ने कहा वार्डों का आरक्षण शांतिपूर्वक नियमानुसार पूर्ण कर लिया गया है उम्मीद करते हैं कि राजनीतिक दलों के सहयोग से चुनाव भी शांतिपूर्ण होगा।