धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध
बीजापुर|निर्धारित कार्यक्रमके तहत राशन कार्ड निरस्तीकरण को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रर्दशन रैली निकाल कर थाने का घेराव किया।
कांग्रेसियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विरोध जताते जमकर नारेबाजी करते हुये उचित कार्यवाही करने की मांग की।
धरना प्रर्दशन के बाद कांग्रेसी नेता दीपक कर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्डधारी राशन कार्ड वापस दो विधायक होश में आओ जैसे नारों के साथ थाने का घेराव कर नारे बाजी करते रहे। कांग्रेसी जैसे ही थाने के सामने पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें गेट के पास ही रोक दिया। आधे घंटे तक कांग्रेसी थाने के अंदर जाने पर अडे रहे। आला अधिकारी के समझाइश के बाद 6 सदस्यों को अंदर जाने की अनुमति मिली।
दल में दीपक कर्मा सत्तार अली विक्रम मंडावी अजय सिंह ने 271 निरस्त कार्ड धारियों के नाम एफआईआर दर्ज कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की। न्याय मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। एफआईआर के दौरान प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम बीपी साहू, तहसीलदार डीडी महंत एसएचओ. राजेश जोशी मौजूद थे।
कांग्रेस के कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही पुरूष महिला जवानों को जगह जगह तैनात किया गया था। धरना स्थल से लेकर थाने तक सुरक्षा की कडी व्यवस्था थी।