- Hindi News
- नवरात्र मेले में गड़बड़ी करने से पहले पकड़ा इनामी नक्सली
नवरात्र मेले में गड़बड़ी करने से पहले पकड़ा इनामी नक्सली
नवरात्र मेले में गड़बड़ी करने से पहले पकड़ा इनामी नक्सली
बीजापुर| दोदर्जन से अधिक जघन्य अपराधों और 10 से अधिक स्थाई वारंट के एक आरोपी को देवी भक्ति करते 29 सितंबर को पुलिस ने दंतेवाड़ा के नवरात्र मेले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कमलेश उर्फ ताती गांधी उर्फ जगदीश की गिरफ्तारी पर एसपी ने 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फिलहाल वह नक्सलियों के प्लाटून नंबर 12 का सदस्य है और नवरात्र मेले में किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।