196 पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
196 पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
बीजापुर|सामाजिकआर्थिक एवं जाति जनगणना के तहत दावा आपत्तियोें को प्रस्तुत करने नाम हटाने, जोडने, आदि के संबध में ग्रामसभा का आयोजन बीजापुर जिले के 196 ग्राम पंचायतों में पूरा कर लिया गया है। बासागुडा, कोरसागुडा, चिन्नागेल्लूर, कोण्डापल्ली, पुसबाका, चिर्पुरभट्टी, तर्रेम, मल्लेपल्ली और लिगांगिरी ग्राम पंचायतों के लिए एक ही ग्राम पंचायत बासागुडा में आयोजित की गई।
नोडल अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि 9 ग्राम सभा के नोडल अधिकारी और दावा आपत्ति प्राप्त कर्ता अधिकारी बासागुडा में उपस्थित थे।
ग्रामवासीयों को ग्राम सभा की उददेश्यों के संबंध में और बैठक संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।