स्पर्धा में बीजापुर बना चैम्पियन
स्पर्धा में बीजापुर बना चैम्पियन
बीजापुर.जिला मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुये बीजापुर ने चैम्पियन का खिताब जीता। 9 10 दिसम्बर को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर मोहम्मद कैशर अब्दुल हक एवं सीईओ जिला पंचायत समीर बिस्नोई द्वारा किया गया। खेल के समापन पर कलेक्टर मोहम्मद कैशर अब्दुल हक ने विजेताओं को पुरूस्कार वितरण कर बीजापुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने की अपील की। प्रतियोगिता में बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ एवं उसूर के 400 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक खेलों में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल अधिकारी गुलाब पटेल, भावसिंग कश्यप, बीईओ सीआर नेताम, मोहम्मद एबीईओ जाकिर खान का विशेष योगदान रहा।