- Hindi News
- फार्म जमा करने सुबह 6 बजे से लाइन लगा रहे बेरोजगार
फार्म जमा करने सुबह 6 बजे से लाइन लगा रहे बेरोजगार
आदिवासी विकाश शाखा मंे भृृत्य के लिये रिक्त पदों पर भर्ती फार्म जमा करने के लिये प्रतिदिन सैकड़ों बेरोजगारों की भीड़ जुटी रहती है।
भास्करन्यूज | बीजापुर
टिकट,लिफाफा सहित निजी कार्य को छोड़, फार्म जमा करने पोस्ट आॅफीस के सामने कतार बद्ध होकर लोगों को सूबह 6 बजे से लाइन लगानी पड़ रही है।
फार्म जमा करने को लेकर 4 से 5 दिनों से बेरोजगार भटक रहें हैं। बेरोजगारों के साथ डाक कार्य भी बुरी तरत प्रभावित हो रही है। उधार के जनपद पंचायत भवन में पोस्ट आॅफिस का काम दो कक्षांे में चल रहा है। वर्षों से जनरेटर खराब पड़ हुआ है। बिजली गुल होने के बाद इंटरनेट से जुड़े सारे कार्य बंद हो जाते हैं। एेसी स्थिति में फार्म को लेकर युवक-युवतियों को भीरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फार्म जमा करने की अंतिम मिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा में रिक्त चतुर्थ श्रेणी नियमित पदों की भर्ती के लिये अनुसुचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित वर्ग के 75 पदों के लिए हजारो बेरोगारों की भीड़ एनएच से लगे पोस्ट आॅॅफिस के सामने सुबह 6 बजे लाइन लगनी शुरू हो जाती है। जिले भर से आये बेरोजगारों ने बताया फार्म जमा करने के लिये 4-5 दिनो से सुबह से शाम तक जुटे रहते हैं। पैसे के साथ समय की भी बारबादी हो रही है।
कड़ी ठण्ड में बाहर से आये युकव-युवतियों को काफी परेशानियां हो रही है। बिजली गुल होने के दौरान पूरा कार्य बंद हो जाता है। जनरेटर शो-पीस बना हुआ है। 5 रूपये का टिकट से लेकर लिफाफा भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मेन रोड में भीड़ जमा होने से दुर्घटओं की आशंका बनी रहती है।
पोस्ट आॅफिस के गेट से लेकर एनएच तक लाइन लगी रहती है। भीड़ के चलते रुटिन के कार्य समेत फोन बिल जमा करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। पोस्ट आॅफिस में स्टाफ के साथ एक काउंटर से लेन-देन का कार्य हो पा रहा है।