पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता का दिया संदेश

जागरूकता का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय में गुरूवार को नगर के मुख्यमार्ग पर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई और साफ-सफाई करते हुए जागरूकता का संदेश दिया।

भास्करन्यूज | बीजापुर

25सिंतम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ सप्ताह मनाने के लिये जिला सभागार में जिला स्तर पर बैठक की गई। इसके बाद जिला कार्यालय परिसर से हजारों बच्चों सहित अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान के तहत रैली का शुभांरभ कर पेट्रोलपंप, इंदिरा मार्केट, जयस्तंभ चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। रैली के दौरान डस्टबीन के साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिये कलेक्टर मो. अब्दुल कैसर हक, एसपी केएल ध्रुव, जिपं सीईओ समीर विश्नोई, डीएफओ अनुराग श्रीवास्तव बच्चों के साथ दुकानों घरों के सामने झाडू लगाकर साफ-सफाई स्वच्छता पर सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

अभियान में आप सब सहभागी बनकर जागरूक होने का परिचय दें। स्वच्छ भारत के साथ स्वच्छ बीजापुर, निर्मल भारत सुंदर भारत का संकल्प पूरा करने का आहवान किया गया।

बीजापुर. रैली के दौरान जनप्रतिनिधियों में जिपं अध्यक्ष नीना रावतिया, भाजपा अध्यक्ष जी वेंकट नपं अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, सीएमओ पांडे, पी कुम्हारे, विजेन्द्र राठौर, एसडीएम बीपी साहू, तहसीलदार डीडी महंत, पार्षद घासीराम, कलाम खान, प्रवीण डोंगरे सहित स्कूलों के हजारों बच्चे उपस्थित थे।