पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजापुर| बासागुड़ाऔर बीजापुर से सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के

बीजापुर| बासागुड़ाऔर बीजापुर से सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| बासागुड़ाऔर बीजापुर से सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। तलाशी के दौरान पुलिस ने भरमार बंदूक के साथ ही बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, बारूद और नक्सली साहित्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। बासागुड़ा से सेनानी सुनंद कुमार के नेतृत्व में डीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा के संयुक्त बल पर पीड़िया, गुटमपल्ली के आगे तर्रेम के पास जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद घटना स्थल से नान इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर 5 नग, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बुस्टर एक जोड़ी काला वर्दी बरामद किया गया। दूसरे मामले में बीजापुर से आवापल्ली की ओर निकले सुरक्षा बल पर बोगला जंगल-पहाडी के पास 10-15 नक्सलियों ने जवानों की हत्या करने हथियार लुटने की नीयत से फायरिंग किया था। 15 मिनट की फायरिंग के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में 1 नग भरमार बन्दूक, गन पाउडर, नक्सली वर्दी, बैनर-पोस्टर, नक्सली साहित्य, आदि सामग्री बरामद की गई।

फायरिंग के बाद नक्सली भागे