पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीवी की टक्कर से 3 सहायक आरक्षकों की मौत

एमपीवी की टक्कर से 3 सहायक आरक्षकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर | पेट्रोलिंगसे लौट रही एमपीवी (माइन प्रोटेक्टेट व्हीकल) की टक्कर से मंगलवार रात 11.30 बजे तीन सहायक आरक्षकों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इनमें से दो आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ बताए गए हैं। एमपीवी गश्त से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक से इसकी टक्कर हो गई। एनएच 63 पर कलेक्टोरेट के निकट हुए इस हादसे में बाइक सवार तीन आरक्षक दूर छिटक गए। इसमें सहायक आरक्षक चेरकंटी निवासी लखेश्वर मोड़मी, फरसेगढ़ के महादेव गुट्‌टा और भोपालपटनम निवासी सत्यम कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई। एमपीवी चालक दंतेवाड़ा निवासी जलन कर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।