शिक्षाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
शिक्षाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
बीजापुर|जिलेके सैकडों शिक्षाकर्मियों ने लाइवलीहूड काॅलेज के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर लंबित मांगों को लेकर राज्य शासन के खिलाफ युक्तियुक्तकरण पर विरोध जताते राज्यपाल, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव एसडीएम सीडी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शासन के नियम विरुद्व किये गये स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरजीएम में पदस्थ षिक्षकों को प्रति माह वेतन दिलाने, महिला शिक्षकों को आसपास के स्कूलों में पदस्थ करने जैसी मांगों को भी रखा।