भास्कर न्यूज | बीजापुर
भास्कर न्यूज | बीजापुर
नक्सलविरोधी अभियान के तहत बुधवार को 3 महिला नक्सली सीमा मोड़ियाम उर्फ रजुला, सुनीता तेलम एवं मैनी मज्जी उर्फ कविता ने नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की उद्देश्य से आत्मसमर्पण किया है। एएसपी आई कल्याण एलीसेला ने बताया नक्सली मैनी मज्जी उर्फ कविता पिता ईरपा मज्जी उम्र 24 वर्ष साकिन मज्जी मेण्ड्री थाना बेदरे जिला बीजापुर की रहने वाली हूं। लगातार मलेरिया से पीड़ित होने के कारण यह अपने घर इलाज कराने आई थी जिसके बाद इसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। इस महिला नक्सली पर छग शासन के द्वारा 1 लाख रूपए का इनाम घोषित है। यह रानीबोदली पोस्ट पर अटैक सहित कई घटनाओं में शामिल रही है।
नेलसनार थाना के कर्रेपारा की रहने वाली सीमा मोड़ियाम उर्फ रजूला 2005 में नक्सली संगठन से जुड़ी। अक्टूबर 2014 में यह अपने परिवार से मिलने का बहाना कर अपने घर ग्राम बोदली गई जिसके बाद इसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। एक अन्य नक्सली सुनीता तेलम ग्राम भांसी मासापारा की रहने वाली है। आत्मसमर्पण के बाद 5-5 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई है।
तीन नक्सलियों ने किया समर्पण