पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की गुणवत्ता पर दिया जोर

सड़क की गुणवत्ता पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| आवापल्लीसे बासागुडा 17 किलो मीटर के मध्य बन रही सडक निर्माण का कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुल हक एसपी केएल ध्रुव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी के ठेकेदारों और अफसरों को निर्देशित करते कहा कि गुणवत्ता के साथ लम्बी अवधि तक वजन संभाल सके ऐसे अच्छी डामर और गिटटी सही माप में मिलाकर सडक में लगाये। जहां गिटटी उखड़ गये हैं ऐसे स्थानों पर पुनः सडक को ठीक करने को कहा, किनारे मिटटी डाले जा रहे उस मिटटी को भी रोलर से अच्छी तरह दबाये जाने, सडक किनारे ड्रेन नाले तथा जहां पानी का बहाब तेज है नीचले स्थल पर उस स्थान पर पुल का निर्माण भी अनिवार्य तहः बनाये जाने के निर्देश दिये है।

तिम्मापुर में कलेक्टर ने ग्राम सभा की कार्यवाही में भाग लिया। उन्होंने ग्राम सभा में सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 अंतर्गत प्रारूप सूची तथा संशोधित प्रारूप में आपत्ति संशोधन, रूपान्तरण, दावा आपत्ति नाम जोड़ने अथवा हटाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। बासागुड़ा में बन रही अतिरिक्त पुलिस थाना कक्ष का अवलोकन भी किया गया।