लायसेंसी शस्त्र थाने में होंगे जमा
लायसेंसी शस्त्र थाने में होंगे जमा
बीजापुर| नगरपालिकाचुनाव निर्विघन एवं शांतिपूर्वक कराये जाने के लिए जिले के समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र थाने में जमा कराने होगें। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मोहम्मद कैसर अब्दुल हक द्वारा लायसेंसी शस्त्रधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शस्त्र निकट के थाने में जमा कराएं। 5 दिसम्बर से नगरपालिका चुनाव की कार्रवाई प्रारंभ होने के कारण एहतियात के तौर पर मतदान 29 दिसम्बर एवं मतगणना 4 जनवरी तक नये शस्त्र लायसेंस संबधित कार्यवाही भी स्थगित किया गया है। बैंकों की संम्पत्ति की सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था रख-रखाव के लिए बैकों को स्वीकृत लायसेंसी शस्त्र थाना में जमा कराने से मुक्त रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैधानिक रूप से शस्त्र धारण करना पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही किया जावेगा।