पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य से अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को किया निलंबित

कार्य से अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को किया निलंबित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
કોકોંकोंडागांव| माकड़ीब्लाॅक के दूरस्थ ग्रामों में स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं के निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबन के आदेश दिए।

शासकीय उमाशा बीजापुर के निरीक्षण में प्रधान अध्यापक रमजान अली की बगैर अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते उसे तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। प्रायमरी स्कूल मालगांव में शिक्षक पंचायत पुलेश कुमार ठाकुर, कल्याणी धुुर्वे, एनआर कचलाम, केडी कोला अनुपस्थित पाये गये। उच्चतर माध्यमिक शाला मालगांव में प्रधान अध्यापक देवेन्द्र कुमार यदु, उच्चश्रेणी शिक्षक मेनेश्वर पटेल, व्याख्याता पंचायत राजेन्द्र पवार, कुमकुम पटाव, कीर्तन सिन्हा, शिक्षक पंचायत गायत्री कोर्राम, शशि किरण खलखो, भानूदेव मरकाम, प्रभारी प्राचार्य गोपाल मरकाम, भृत्य संतोषी बघेल की भी असंतोष जनक शैक्षणिक गतिविधियों को देखते हुए निरीक्षण दिवस की वेतन कटौती के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया।

उमावि अनतपुर में प्रभारी प्राचार्य जेआर नेताम, शिक्षक पंचायत एस मण्डावी, कमलेश मण्डावी अनुपस्थित पाये गए। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पीएल रामटेके को उक्त सभी शिक्षकों की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अथवा ग्रामीणों के माध्यम से कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत पाये जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई का हाल-चाल पूछा।